फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली में पड़ा मिला दुकानदार का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरेह गांव में चाय और समोसा बेचने वाले दुकानदार का शव नाली में पड़ा मिला। भाई ने रंजिश में गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गुरेह गांव निवासी राममणि (48) गांव में ही दुकान लगाकर चाय और समोसा बेचता था। मंगलवार की देर शाम गांव की नाली में उसका शव पड़ा मिला। ग्रामीणों की जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
बड़े भाई चुन्ना ने बताया कि राममणि की करीब तीन माह पहले गांव के ही एक व्यक्ति से उसका झगड़ा हो गया था। उसने राममणि का हाथ तोड़ दिया था और जान से मारने की धमकी दी थी। भाई का आरोप है कि उसी व्यक्ति ने राममणि को नाली में डुबोकर मारा है। उसके 17 साल का एक पुत्र है। पत्नी की 10 साल पहले मौत हो चुकी है। उसके परिवार में सिर्फ छह बिस्वा जमीन है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर देहात कोतवाली मिथलेश कुमार ने बताया कि राममणि शराब पीने का आदी था। मंगलवार की शाम शराब के नशे में नाली में गिरने से मौत की आशंका है। भाई जो आरोप लगा रहा है। अभी तक उसकी तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें