छाबी तालाब स्थित स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने पहुंची एसडीएम सुरभि शर्मा।
- फोटो : BANDA
बांदा। एसडीएम सदर सुरभि शर्मा ने सोमवार को नोनिया मोहाल छाबी तालाब स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। सुबह 11 बजे तक केंद्र में ताला लटकता रहा।
एसडीएम के पहुंचने की भनक लगने के कुछ देर बाद डॉक्टर और स्टाफ केंद्र पहुंच गया। एसडीएम ने उनसे नाराजगी जताई। कहा कि 11 बजे तक केंद्र न खुलना और स्टाफ का न आना हैरत की बात है। चेतावनी दी कि दोबारा केंद्र में अव्यवस्था मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
समय से केंद्र खोलने के निर्देश दिए। एसडीएम ने सफाई व्यवस्था पर असंतोष जताया। उपस्थिति और मरीजों के पंजीकरण रजिस्टर आदि देखे। निरीक्षण के दौरान डा. श्रुति श्रीवास्तव उपस्थित रहीं।