फोटो 05 बीएनडीपी 12- पपरेंदा गांव के पास पलटी पड़ी आटो। संवाद
- फोटो : BANDA
तिंदवारी। बांदा-बहराइच मार्ग पर सड़क किनारे सवारियां बैठा रहे ऑटो में तेज रफ्तार स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। इससे ऑटो दो बार पलटी खाने के बाद दूर जा गिरा। ऑटो सवार दो लोग गंभीर घायल हो गए।
चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेंदा चौकी के पास ऑटो चालक बराती लाल (26) पुत्र देशराज निवासी पपरेंदा सड़क किनारे आटो खड़ा कर सवारियां बैठा रहा था। तभी से तेज रफ्तार आई स्कार्पियो ने टक्कर मार दी।
टक्कर से चालक समेत राहुल (27) पुत्र गरीब दास निवासी तेरही माफी थाना तिंदवारी गंभीर घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद चालक स्कॉर्पियों समेत बांदा की ओर भाग निकला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने देहात कोतवाली को स्कार्पियो की पहचान बताकर पकड़ने के लिए कहा। ग्रामीणों के मुताबिक सफेद रंग की स्कार्पियो में उत्तर प्रदेश सरकार लिखा था।
सैनिक की कार में ट्रक ने मारी टक्कर
तिंदवारी। बिसंडा थाना क्षेत्र के बिसंडा गांव निवासी सेना के जवान शिवलोचन अपनी कार से सोमवार की शाम लखनऊ जा रहे थे। तभी तिंदवारी कस्बे में बबेरू तिराहे के पास ट्रक ने सामने से कार में टक्कर मार दी। इससे सैनिक बाल-बाल बच गए, जबकि कार क्षतिग्रस्त हो गई। सैनिक शिवलोचन ने थाने में तहरीर दी है। (संवाद)