फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल के विकास में बांदा का महत्वपूर्ण योगदान

विज्ञापन
मुख्य कोषागार में चार्ज ग्रहण करते नए डीएम अमित सिंह बंसल। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। नए डीएम अमित सिंह बंसल ने कहा है कि चित्रकूट से जुड़ा होने से बांदा पौराणिक स्थल है। पूर्वांचल के समग्र के विकास में बांदा के विकास की महत्वपूर्ण भूमिका है। आने वाली गर्मी के मद्देनजर ऐसी कार्य योजना बनाई जाएगी कि पेयजल संकट की नौबत न आए।
विज्ञापन

सोमवार देर शाम आए अमित बंसल ने कलक्ट्रेट परिसर स्थित कोषागार में रजिस्टरों में हस्ताक्षर कर चार्ज लेने की औपचारिकता पूरी की। मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि सरकार ने पूरे बुंदेलखंड के विकास के लिए महत्वाकांक्षी योजनाएं बनाई हैं। इन्हीं में पाइप लाइन से घर-घर पानी पहुंचाने की योजना है।
इस योजना पर प्रशासन पूरी लगन और मेहनत से काम करेगा। कहा कि पेयजल संकट की स्थिति न आने देने के लिए भरपूर प्रयास होंगे। बांदा एक मिसाल कायम करेगा। इसके लिए कार्य योजना बनाई जाएगी। वह जल्द ही पता करेंगे कि जनपद में गांव से लेकर मुख्यालय तक कितने संसाधन उपलब्ध हैं? इस वर्ष अच्छी बारिश से भूजल स्तर कितना बढ़ा है?
विज्ञापन

इससे पूर्व अमित बंसल स्वास्थ्य शिक्षा में विशेष सचिव और संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ में अपर निदेशक थे। वह 2012 बैच के आईएएस हैं। मूलरूप से गौतम बुद्ध नगर निवासी बंसल कानपुर देहात और लखीमपुर खीरी में सीडीओ, कानपुर नगर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, गोरखपुर विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष तथा गोरखपुर उद्योग विकास अभिकरण के सीईओ रहे हैं। कोषागार में चार्ज ग्रहण करने के दौरान सीडीओ हरिश्चंद्र, ओएसडी मुहीब अहमद, मुख्य कोषाधिकारी इत्यादि अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें