फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा के उमर को एपीओ परीक्षा में 7वीं रैक

Mon, 02 Oct 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
विज्ञापन
सैय्यद उमर अली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा (ब्यूरो)। संघ लोक सेवा आयोग (पब्लिक सर्विस कमीशन, इलाहाबाद) द्वारा आयोजित वर्ष 2015 की परीक्षा में बांदा शहर के होनहार और मेधावी युवक सैय्यद उमर अली ने शानदार सफलता हासिल की। उसनें सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) पद के लिए परीक्षा दी थी। जिसका नतीजा अब घोषित हुआ है। उमर ने पूरे प्रदेश में 7वीं रैंक हासिल की है। स्थानीय हाथी खाना (अलीगंज) निवासी डाक विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी सैय्यद सगीर अली के पुत्र सैय्यद उमर अली ने हाईस्कूल तक की शिक्षा यहीं अपने पैतृक गृह नगर में पूरी की है। इसके बाद इलाहाबाद के जमुना क्रिश्यिन कालेज से इंटर किया। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बीए करने के बाद एलएलबी भी इलाहाबाद से ही किया। उसके बाद वह पीसीएस-जे की तैयारी में जुट गए। उमर के घर में बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें