फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बांदा जनपद में 46 महिलाओं के खाते में आरक्षित वार्ड

विज्ञापन
फोटो-01 बीएनडीपी-20 नगर पालिका परिषद बांदा। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। आरक्षण जारी होते ही नगर निकाय चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई। राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निकाय के वार्डों की आरक्षण सूची जारी कर दी है। आपत्ति के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। जिले में कुल दो नगर पालिका और छह नगर पंचायतें हैं।
विज्ञापन

जिले में सभी वर्ग की महिलाओं के हिस्से में 46 वार्ड आरक्षित रखे गए हैं। प्रमुख सचिव अमृत अभिजात द्वारा जारी सूचना में कहा गया है कि नगर पालिका व नगर पंचायतों में अनुसूचित जातियों, पिछड़ा वर्ग और महिलाओं का आरक्षण अधिनियम के तहत निर्धारित किया गया है।
इसी के तहत बांदा नगर पालिका में छह वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। इनके अलावा अनुसूचित जाति महिला के लिए 2 व पिछड़ा वर्ग महिला के लिए तीन वार्ड आरक्षित हैं। नगर पालिका अतर्रा में महिलाओं के लिए चार, पिछड़ा वर्ग व अनुसूचित जाति महिला के लिए 2-2 वार्ड आरक्षित हैं।
विज्ञापन

नगर पंचायतों में बबेरू में 5, नरैनी में 4, तिंदवारी में 4, ओरन में 4 और बिसंडा व मटौंध में 5-5 महिलाएं वार्डों की कमान संभालेंगी। इनमें महिला सीट सहित अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग महिलाएं शामिल हैं।
बांदा नगर पालिका
वार्ड-1 (बिजलीखेड़ा)- पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड-2 (चौसठ जोगिनी)- अनारक्षित, वार्ड-3 (गायत्री नगर)- पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड-4 (कैलाशपुरी)- अनु.जाति महिला, वार्ड-5 (बंगालीटोला, आंबेडकर नगर)- पिछड़ा वर्ग, वार्ड-6 (क्योटरा उत्तरी)- अनु.जाति महिला, वार्ड-7 (जरैली कोठी)- अनु.जाति, वार्ड-8 (सिविल लाइन)- अनु.जाति, वार्ड-9 (खाईंपार)- महिला, वार्ड-10 (आजाद नगर)- महिला, वार्ड-11 (मर्दननाका पश्चिमी)- पिछड़ा वर्ग, वार्ड-12 (कटरा पश्चिमी)- पिछड़ा वर्ग, वार्ड-13 (क्योटरा दक्षिणी)- अनारक्षित, वार्ड-14 (स्वराज कालोनी)- महिला, वार्ड-15 (मढिय़ानाका)- पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड-16 (झील का पुरवा)- महिला, वार्ड-17 (खुटला)- महिला, वार्ड-18 (छाबी तालाब)- पिछड़ा वर्ग, वार्ड-19 (शांती नगर)- अनारक्षित, वार्ड-20 (सेढ़ू तलैया)- महिला, वार्ड-21 (छावनी)- अनारक्षित, वार्ड-22 (निम्नीपार)- अनारक्षित, वार्ड-23 (कटरा पूर्वी)- अनारक्षित, वार्ड-24 (गुलाब बाग)- अनारक्षित, वार्ड-25 (मर्दन नाका)- पिछड़ा वर्ग, वार्ड-26 (बाकरगंज)- अनारक्षित, वार्ड-27 (छोटी बाजार)- अनारक्षित, वार्ड-28 (अलीगंज उत्तरी)- अनारक्षित, वार्ड-29 (गूलरनाका)- अनारक्षित, वार्ड-30 (बन्योटा)- अनारक्षित, वार्ड-31 (इंदिरा नगर)- अनारक्षित।
अतर्रा नगर पालिका वार्ड नंबर एक गांधीनगर पिछड़ा वर्ग, वार्ड नंबर दो मूसा नगर पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड नंबर तीन सिविल लाइन अनारक्षित, वार्ड नंबर चार सुदामा पुरी अनारक्षित, वार्ड नंबर पांच राजनगर अनुसूचित जाति महिला, वार्ड नंबर छह कृष्णा नगर पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड नंबर सात शिवपुरी महिला, वार्ड नंबर आठ भवानी नगर अनुसूचित जाति महिला, वार्ड नंबर नौ दामूगंज अनुसूचित जाति, वार्ड नंबर 10 लाल थोक अनुसूचित जाति, वार्ड 11 अंबेडकर नगर अनुसूचित जाति, वार्ड 12 आजाद नगर अनुसूचित जाति, वार्ड 13 अत्री नगर महिला, वार्ड 14 तिलक नगर अनारक्षित, वार्ड 15 भागवत नगर महिला, वार्ड 16 सुलक थोक अनारक्षित, वार्ड 17 शास्त्रीनगर अनारक्षित, वार्ड 18 तुलसी नगर पिछड़ा वर्ग, वार्ड 19 बाउर बाजार पिछड़ा वर्ग, वार्ड 20 बजरंग नगर अनारक्षित, वार्ड 21 संजय नगर महिला, वार्ड 22 लखन कालोनी अनारक्षित, वार्ड 23 राजेंद्र नगर अनारक्षित , वार्ड 24 ब्रह्मनगर पिछड़ा वर्ग, वार्ड 25 सुभाष नगर महिला।
तिंदवारी नगर पंचायत
वार्ड एक शंकर नगर अनारक्षित, वार्ड दो कबीर नगर अनारक्षित, वार्ड तीन हनुमान नगर अनुसूचित जाति महिला, वार्ड चार गांधी नगर अनुसूचित जाति, वार्ड पांच श्रीनगर अनारक्षित, वार्ड छह प्रेमनगर महिला, वार्ड सात विकास नगर पिछड़ा वर्ग, वार्ड आठ भगवतीनगर महिला, वार्ड नौ रामनगर अनारक्षित, वार्ड 10 संतोषीनगर पिछड़ा वर्ग महिला।
ओरन नगर पंचायतवार्ड एक भान थोक महिला, वार्ड दो पिढ़िहन थोक अनारक्षित, वार्ड तीन राव थोक अनुसूचित जाति महिला, वार्ड चार दासी थोक अनुसूचित जाति, वार्ड पांच बरातीर थोक पिछड़ा वर्ग, वार्ड छह अंबेडकर नगर अनारक्षित, वार्ड सात बाजार थोक अनारक्षित, वार्ड आठ साहब थोक महिला, वार्ड नौ हरदिहा थोक पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड 10 गढ़ी थोक अनारक्षित।
नगर पंचायत बबेरू
वार्ड नंबर-1 (करूइहा पुरवा) महिला, वार्ड नंबर-2 (आंबेडकर नगर) अनुसूचित जाति महिला, वार्ड नंबर-3 (कृष्णा नगर) अनुसूचित जाति, वार्ड नंबर-4 (गौतमबुद्ध नगर) अनुसूचित जाति, वार्ड नंबर-5 (देवी नगर) अनारक्षित, वार्ड नंबर-6 (विभार थोक) अनारक्षित, वार्ड नंबर-7 (प्रभाकर नगर) पिछड़ा वर्ग, वार्ड नंबर-8 (राघव थोक) महिला, वार्ड नंबर-9 (आजाद नगर) महिला, वार्ड नंबर-10 (मनोरथ थोक द्वितीय) अनारक्षित, वार्ड नंबर-11 (गांधी नगर) पिछड़ा वर्ग, वार्ड नंबर-12 (सिंगार थोक) अनारक्षित, वार्ड नंबर-13 (मनोरथ थोक प्रथम) पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड नंबर-14 (शास्त्री नगर) अनारक्षित, वार्ड नंबर-15 (दूल थोक) अनारक्षित, वार्ड नंबर-16 (नेता नगर) पिछड़ा वर्ग महिला।
नगर पंचायत नरैनी
वार्ड नंबर-1 (देविन नगर) पिछड़ा वर्ग, वार्ड नंबर-2 (पटेल नगर) अनुसूचित जाति महिला, वार्ड नंबर-3 (रामनगर) अनुसूचित जाति, वार्ड नंबर-4 (गांधी नगर) अनारक्षित, वार्ड नंबर-5 (जवाहर नगर) अनुसूचित जाति, वार्ड नंबर-6 (सुभाष नगर) महिला, वार्ड नंबर-7 (राजीव नगर) पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड नंबर-8 (कृष्णा नगर) अनारक्षित, वार्ड नंबर-9 (इंदिरा नगर) अनारक्षित, वार्ड नंबर-10 (शास्त्री नगर) अनारक्षित, वार्ड नंबर-11 (राजनगर) पिछड़ा वर्ग, वार्ड नंबर-12 (किदवई नगर) महिला।
नगर पंचायत बिसंडा
वार्ड नंबर-1 (पंचवटी नगर) महिला, वार्ड नंबर-2 (रामनगर) अनुसूचित जाति महिला, वार्ड नंबर-3 (देवी नगर) पिछड़ा वर्ग, वार्ड नंबर-4 (आंबेडकर नगर) अनुसूचित जाति महिला, वार्ड नंबर-5 (हनुमान नगर) अनुसूचित जाति, वार्ड नंबर-6 (असदेव थोक) पिछड़ा वर्ग, वार्ड नंबर-7 (सरदार वल्लभ भाई पटेल नगर) अनुसूचित जाति, वार्ड नंबर-8 (लखमी थोक) महिला, वार्ड नंबर-9 (सुभाषचंद्र बोस नगर) अनारक्षित, वार्ड नंबर-10 (पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर) अनारक्षित, वार्ड नंबर-11 (जवाहर नगर) पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड नंबर-12 (दूल्हा थोक) अनारक्षित, वार्ड नंबर-13 (गांधी नगर) अनारक्षित, वार्ड नंबर-14 (दशवत थोक) अनारक्षित, वार्ड नंबर-15 (गहबर थोक) अनारक्षित।
नगर पंचायत मटौंध
वार्ड नंबर-1 (समता नगर) अनुसूचित जाति महिला, वार्ड नंबर-2 (खुशी नगर) अनुसूचित जाति, वार्ड नंबर-3 (श्रद्धा नगर) अनुसूचित जाति, वार्ड नंबर-4 (नैनी नगर) अनारक्षित, वार्ड नंबर-5 (कृष्णा नगर) महिला, वार्ड नंबर-6 (विजय नगर) पिछड़ा वर्ग, वार्ड नंबर-7 (राम नगर) अनारक्षित, वार्ड नंबर-8 (हुसैन नगर) अनारक्षित, वार्ड नंबर-9 (न्याय नगर) पिछड़ा वर्ग, वार्ड नंबर-10 (प्रेम नगर) महिला, वार्ड नंबर-11 (प्रतिभा नगर) पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड नंबर-12 (एकता नगर) अनारक्षित, वार्ड नंबर-13 (अली नगर) पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड नंबर-14 (आनंद नगर) अनारक्षित।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें