फोटो 30 बीएनडीपी 14- बिजली उप केंद्र चिल्ला रोड में धरना देते कर्मचारी। संवाद
- फोटो : BANDA
बांदा। बिजली कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले विभिन्न मांगों को लेकर अधिकारियों व कर्मचारियों का दूसरे दिन बुधवार को भी 132 उपकेंद्र चिल्ला रोड परिसर में धरना जारी रहा।
आनंद पाल ने कहा कि जिस दिन देश से सरकारी संस्थान खत्म हो जाएंगे उस दिन पूंजीपति मनमानी पर उतारू हो जाएगा। गरीब, मजदूर, गरीब वर्ग का शोषण होगा। राजेश श्रीवास ने कहाकि प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों का उत्पीडन किया जा रहा है। उन्होंने कर्मचारियों को कैशलेश
चिकित्सा व्यवस्था की सुविधा सहित संविदा कर्मचारियों के नियमित करने की मांग की। आलोश शर्मा ने कहा कि वेतन वृद्धि व नियमितीकरण तो दूर समय से मानदेय भी नहीं दिया जा रहा है। विमल शुक्ला, रवि गौतम, कांता प्रसाद, मोहम्म्द सिद्दीकी, दिलीप कुशवाहा, अमित निषाद, अनिल यादव, अमरेश पाल रहे। (संवाद)