बांदा। चित्रकूटधाम मंडल की 34 जर्जर सड़कों का 12 करोड़ से मरम्मतीकरण होगा। निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग कराएगा। शासन ने पहली किस्त के रूप में पांच करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। किस्त की राशि जिलों को भेज दी गई है।
शासन से जर्जर सड़कों की मरम्मत करने के लिए चित्रकूटधाम मंडल को कुल 12 करोड़ का बजट मिलेगा। इसमें बांदा जिले में दो करोड़ से 19 सड़कों का 84 किलोमीटर, चित्रकूट में 1.50 करोड़ से दो सड़कों का 16 किलोमीटर, हमीरपुर में 3.50 करोड़ से सात सड़कों का 37 किलोमीटर और महोबा में पांच करोड़ से छह सड़कों का 40 किलोमीटर का मरम्मतीकरण कराया जाएगा।
इसके लिए शासन ने राज्य सड़क निधि से पहली किस्त के रूप में मंडल के जनपदों को पांच करोड़ की धनराशि जारी कर दी है। बजट मिलने के बाद विभागीय अधिकारियों ने सड़कों के मरम्मत के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
बांदा में इन सड़कों का होगा मरम्मतीकरण
मुरवल से घनसौल, कुम्हेड़ा से साड़ा, पतवन से तोडी पुरवा, भवई संपर्कमार्ग, अरमार से पनियारी, दादौ से खटकन मार्ग, बांदा से मरौली, कनवारी से पचुल्ला, मरझा से शेखुपुर, तिंदवारी से जौरही, बिलगांव पिस्टा मार्ग, हस्तम, अजीतपारा संपर्क मार्ग, बांदा से सिकलोढ़ी, चंदैर संपर्क मार्ग, नादिनमऊ से लमहेटा, कोलावल रायपुर, गोरेपुरवा संपर्क मार्ग, पियार से मुखियन पुरवा संपर्क मार्ग।
चित्रकूट में ये सड़कें सुधरेंगी
मानिकपुर से ऊंचाडीह संपर्क मार्ग, राजापुर सरैंया से कौबरा संपर्क मार्ग।
महोबा में इन सड़कों के लिए मिली धनराशि
मटौध मुस्करा वाया ग्योडी मार्ग, कबरई कुनेहटा से परसहा सुरहा संपर्क मार्ग, छतरपुर मार्ग से पलका मझलवारा रैपुरा जेएम मार्ग, खरेला मुस्करा से पच्चू का डेरा पुनिया मार्ग, मुहारी रजवाहा वाया कमालपुरा टपरियन संपर्क मार्ग, कुलपहाड़ गौगांव संपर्क मार्ग।
हमीरपुर में इन सड़कों के बहुरेंगे दिन
परछछ से चिल्लाडेरा संपर्क मार्ग, हमीरपुर कालपी मार्ग से कुसमरा सिकरोढ़ी शेखूपुर बचरौली मार्ग, राठ से औडेरा संपर्क मार्ग, अटगांव से सरगांव संपर्क मार्ग, चदरवारी डांडा से बिलगांव संपर्क मार्ग, बीपी मार्ग से रहक नहदौरा जराखर संपर्क मार्ग, उपरहका से बंडवा संपर्क मार्ग।
वर्जन-
सड़कों की मरम्मतीकरण के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। प्रस्ताव स्वीकृत हो गया है। 50 फीसदी बजट भी आ गया है। सड़कों के मरम्मतीकरण का कार्य जल्द पूरा हो इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। -सुरेंद्र कुमार, अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग, बांदा।