फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 हजार परिवारों के घर नल से पहुंचा शुद्ध पानी

विज्ञापन
जसपुरा के मदौली गांव में नल से पानी भरती महिला। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। जल जीवन मिशन से संचालित दो हजार करोड़ की ‘हर घर नल’, परियोजना का ट्रायल शुरू हो गया है। अमलीकौर पेयजल योजना से ट्यूबवेल से 26 गांवों के 10 हजार से अधिक परिवारों को नलों से पानी की आपूर्ति शुरू कर दी गई है। नदी से 191 गांवों में पानी आपूर्ति का काम अभी अटका है। खटान पेयजल योजना का ट्रायल होना शेष है। यहां के 374 गांवों में नदी से जलापूर्ति की जानी है।
विज्ञापन

जल जीवन मिशन से संचालित ‘हर घर नल’, परियोजना में जिले की अमलीकौर पेयजल योजना के तहत 217 गांवों के 74 हजार 700 परिवारों को भूमिगत व नदी आधारित नल से शुद्ध पानी आपूर्ति की किया जाना है। विभाग का दावा है कि भूमिगत जलापूर्ति के माध्यम से 26 गांवों के 10 हजार परिवारों को पानी की आपूर्ति शुरू कर दी गई है। इसके अलावा यमुना नदी से प्रतिदिन 106 एमएलडी पानी की आपूर्ति करके तिंदवारी, बड़ोखर, बबेरू, जसपुरा के 191 गांवों में 64 हजार 700 परिवारों को लाभान्वित किया जाना है, लेकिन अभी नदी आधारित जलापूर्ति का काम अटका हुआ है।
खटान पेयजल योजना के तहत यमुना नदी से प्रतिदिन 156 एमएलडी शुद्ध पानी की आपूर्ति कर कमासिन, बिसंडा, महुआ व नरैनी 374 गांवों के 1,43667 परिवारों को लाभान्वित किया जाना है। यहां पर अभी ट्रायल होना शेष है। विभाग ने दावा किया कि 10,000 से अधिक घरों में नल का कनेक्शन कर 15 गांवों में जलापूर्ति का जल्द ट्रायल शुरू होगा।
विज्ञापन

78,994 किलोमीटर बिछाई पाइप लाइन
अमलीकौर पेजयल योजना के तहत 217 गांवों में 2159.851 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाई जानी है। दावा है कि 77 हजार 414 किलोमीटर बिछा दी गई है। खटान पेयजल योजना के तहत 374 गांवों में 3696.78 किलो मीटर पाइप लाइन में से 1580 किलो मीटर बिछा दी गई है।
इन गांवों में शुरू की जलापूर्ति
अमलीकौर योजना के तहत पचकौरी, अदरी, गडौला, खप्टिहाकलां, डांडामऊ, झझरी, महिला डेरा, कुम्हरिया डेरा, केवटरा पुरवा, खीरी, मडौलीकला, रामपुर, नारायणपुर आदि 26 गांवों में 24 ट्यूबवेल के माध्यम से भूमिगत पेयजल आपूर्ति शुरू की गई है। दावा है कि इससे 10 हजार से अधिक परिवार लाभान्वित हुए हैं।
प्रत्येक व्यक्ति को मिलेगा 55 लीटर पानी
जल निगम के जूनियर इंजीनियर रमेश गुप्ता व सहायक अभियंता पंकज कुमार ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप ‘हर घर नल’, परियोजना के तहत प्रत्येक परिवार को अधिकतम 55 लीटर शुद्ध पेयजल दिया जाएगा।

सिकहुला गांव के केवटन डेरा में नल से पानी भरती वृद्धा।- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें