बांदा। एसपी अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में आनलाइन शिकायत पोर्टल समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) से प्राप्त शिकायतों को समय से निस्तारण करने में जनपद बांदा पुलिस को प्रदेश रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। आनलाइन जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का मुख्यमंत्री कार्यालय से मूल्यांकन में प्रदेश के 75 जिलों में जनपद बांदा को शत प्रतिशत कार्रवाई के लिए प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। बांदा पुलिस द्वारा मुख्यमंत्री पोर्टल, जनसुनवाई, समाधान दिवस आदि पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्वक निस्तारण किया गया। जनशिकायतों के निस्तारण में प्रदेश में थानों की रैंकिंग में जनपद के समस्त थानों को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। (संवाद)