फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: पुलिस ने बरामद कीं चोरी की 30 से ज्यादा बाइकें, मेडिकल कॉलेज के कैमरों ने खोला चोरों का राज

Fri, 14 Oct 2022 03:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

जिले में मेडिकल कॉलेज समेत अन्य स्थानों पर चोरी हुई 30 से अधिक बाइकों को पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। आरोपी काफी समय से बाइक चोरी कर रहे थे।
विज्ञापन
डीसीएम में भरे पुलिस द्वारा बरामद बाइकों के टुकड़े - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज सहित विभिन्न स्थानों से चोरी गईं करीब 30 बाइकें एसओजी और पुलिस ने बरामद की हैं। मेडिकल कॉलेज कर्मी सहित पांच लोगों को पुलिस हिरासत में हैं। उनकी निशानदेही पर कुछ दुकानों से चोरी की बाइकें बरामद कीं।

विज्ञापन

इन्हें काटकर कई हिस्सों में बांट दिया गया था। हालांकि पुलिस ने अभी खुलासा नहीं किया है। मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल से अक्सर वाहन चोरी हो रहे थे। स्वास्थ्य कर्मियों की बाइकें भी चोरी जा चुकी थीं। आए दिन वाहन चोरी की घटनाओं ने पुलिस को परेशान कर रखा था।
सबसे ज्यादा वाहन मेडिकल कॉलेज से चोरी हुए। एसपी ने खुलासे में पुलिस समेत एसओजी को भी लगा रखा था।  मुख्य गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से पुलिस चोरों तक पहुंच गई। इसमें स्वास्थ्य कर्मी के शामिल होने का भी खुलासा हुआ। पुलिस सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चोरों की निशानदेही पर बरामद बाइकों को डीसीएम में भरवाकर पुलिस कोतवाली ले गई। हालांकि पुलिस जांच की बात कहकर कुछ भी बताने से इनकार करती रही। मेडिकल कॉलेज चौकी प्रभारी प्रेम पाल ने खुलासे की बात तो स्वीकारी, लेकिन लिखा-पढ़ी की बात कहकर जानकारी देने से टाल गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें