फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : पोल बाढ़ में डूबे, 105 मजरों की बिजली आपूर्ति ठप,

विज्ञापन
विज्ञापन
बेंदाघाट। जौहरपुर सब स्टेशन को आने वाली 33 केवी लाइन के चार पोल तार समेत यमुना नदी में बाढ़ के पानी में डूब जाने से तीन दिन से बेंदा, जौहरपुर, अमलीकौर, माचा, जलालपुर, भुजरख, छापर सहित इनके 105 मजरों की बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है। करीब 50 हजार की आबादी पर बिजली और जलापूर्ति सहित मोबाइल चार्जिंग की समस्या आ गई है। पॉस मशीनें डिस्चार्ज होने से सस्ते राशन की दुकानों और ग्राहक सेवा केंद्रों में ताले पड़े हैं। बिजली कर्मचारियों ने तिंदवारी सब स्टेशन से बिजली शुरू की। वह भी फेल रही। बल्ब के तार मात्र जल रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को गुस्साए ग्रामीणों ने जौहरपुर सब स्टेशन जाकर नारे लगाए। ग्रामीणों ने बिजली व्यवस्था जल्द बहाल करने, यमुना नदी में बाढ़ के पानी में डूबे पांच बिजली के पोलों के स्थान पर नए बिजली टॉवर बनवाने की मांग की। एसएसओ कल्लू सिंह परमार ने अस्थायी व्यवस्था जल्द कराने का आश्वासन देकर टॉवर बनवाने के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर टॉवर बनवाने का आश्वासन दिया है।
इस दौरान बेंदा पूर्व प्रधान विवेक कुमार सिंह, जौहरपुर प्रधान धर्मेंद्र सिंह परमार, अमलीकौर प्रधान प्रतिनिधि देशराज सिंह, प्रकाश सिंह काका, रुद्रप्रताप सिंह, आदि मौजूद रहे। अवर अभियंता मोहित सिंह का कहना है कि अस्थायी तौर पर जौहरपुर सब स्टेशन को तिंदवारी सब स्टेशन से जोड़कर चलाया गया है। कई जगह फाल्ट होने के कारण अभी तक दो फेस लाइट आ रही थी। फाल्ट दुरुस्त कर दिए गए हैं। अब तीनों फेस लाइट आ रही है।
विज्ञापन

मिर्जापुर-झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बारिश से हुए गड्ढे
बदौसा। कस्बे से निकले मिर्जापुर-झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बारिश के कारण कई गड्ढे हो गए हैं। जलभराव के कारण गड्ढों की गहराई पता नहीं चल पाती और वाहन चालक गड्ढों में गिरकर चुटहिल हो रहे हैं। फिलहाल भदई अमावस्या के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का आना-जाना बढ़ गया है। जिसके चलते जरा सी की चूक होने पर कभी भी कोई हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों ने अमावस्या की भीड़ को देखते हुए उच्चाधिकारियों से सड़क को गड्ढा मुक्त किए जाने की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें