फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी व जलभराव से आक्रोशित लोगों ने ईओ कार्यालय का किया घेराव

विज्ञापन
फोटो 14 बीएनडीपी 05- नगर पालिका कार्यालय में ईओ राम सिंह को ज्ञापन देते नगर वासी। संवाद - फोटो : BANDA
विज्ञापन
अतर्रा। नगर की बिगड़ती सफाई व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों ने करीब एक सैकड़ा लोगों के साथ पालिका कार्यालय पहुंचकर अधिशासी अधिकारी का घेराव कर प्रदर्शन किया। हुजूम को देखकर घबराए अधिशासी अधिकारी ने पुलिस का सहारा लेकर बीच-बचाव कराया। पालिका के ईओ ने एक माह के भीतर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिखित आश्वासन दिया तब जाकर लोगों ने धरना प्रदर्शन बंद किया।
विज्ञापन

सुबह करीब 11 बजे समाजसेवी कुमार गौरव गुप्ता, सपा नेता विवेक बिंदु तिवारी, कांग्रेस जिला महासचिव सूरज बाजपेई, की अगुवाई में बाशिंदों ने अधिशासी अधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन व धरना दिया। अधिशासी अधिकारी रामसिंह की लोगों ने कोई बात नहीं सुनी। आक्रोशित लोगों की पालिका ईओ से तीखी नोकझोंक भी हुई। अधिशासी अधिकार ने कोतवाली इंस्पेक्टर अनूप दुबे फोर्स के साथ बुलाया। इसके बाद ईओ को ज्ञापन दिया।
इसमें बताया नगर के मोहल्ला तुलसी नगर, चूड़ी गली, तेल गली, सुनारी गली, भद्रकाली रोड, बजरंग नगर, लखन कॉलोनी, सहित आदि गलियों में नाली नाले की सफाई न होने से जलभराव और गंदगी पसरी है। सपा नेता विवेक बिंदु तिवारी ने कहा नगर के विभिन्न मोहल्लों में लगी हुई स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस जिला महासचिव सूरज बाजपेई ने नगर में लगाए गए विद्युत उपकरण की जांच की मांग की। समाजसेवी व्यापारी नेता कुमार गौरव गुप्ता ने वार्डों में कीटनाशक का छिड़काव कराने की मांग की। सूरज बाजपेई, विवेक बिंदु तिवारी, कुमार गौरव, राधेश्याम गुप्ता, पप्पू वर्मा, संतोष नामदेव, राहुल लखेरा, सोनू गुप्ता, छोटू, सोनू लखेरा, अमन गुप्ता, मोनू चौरसिया, राजा गुप्ता, सानू गुप्ता, ऋषि, प्रकाश, लकी गुप्ता समेत अन्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें