बदौसा। मौसम में बदलाव आने के साथ ही सर्दी, जुकाम व बुखार के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। पीएचसी में सुविधाएं न होने से तीमारदार काफी परेशान हैं। तीमारदार राम किशोर ने बताया कि अस्पताल में पानी, शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं है। बिजली जाने पर जनरेटर की भी कोई व्यवस्था नहीं है। डॉक्टर बिना कुछ बताएं अक्सर गायब रहते हैं।
उदयपुर से आए मरीज ने बताया कि अस्पताल फार्मासिस्ट सूरज गुप्ता के भरोसे चल रहा है। फार्मासिस्ट सूरज गुप्ता ने बताया कि मौसम बदलने से वायरल फीवर, सर्दी, जुकाम के मरीजों में इजाफा हुआ है।
रोजाना 40 से 50 मरीजों का इलाज हो रहा है। समाजसेवी उदित नारायण द्विवेदी, पूर्व प्रधान हरिओम सोनकर ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने के लिए कई बार प्रशासन को लिखा गया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।