फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : आडिटोरियम से लैपटाप, इंडोर गेम्स हाल से पंखे चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में चोरी का सिलसिला नहीं थम रहा है। गुरुवार की रात आडिटोरियम में रखा लैपटॉप चोरी हो गया। एक सप्ताह पूर्व इंडोर गेम्स हाल में लगे तीन पंखे और छह स्विच बोर्ड चोरी हो गए थे।
विज्ञापन

सप्ताह भर में मेडिकल कॉलेज में कई स्थानों पर चोरियां हुईं। दो दिन पूर्व लिफ्ट में लगीं ट्यूबलाइटें चोरी हो चुकीं हैं। कीमती स्टील के हैंडल भी चोर चुरा ले गए। इंडोर गेम्स हॉल में लगे 10 पंखों में तीन चोरी हो गए। इसके पूर्व भी चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं।
एलईडी स्क्रीन, सीसीटीवी सिस्टम का डीवीआर, भवन की ज्वाइंट (जोड़) में लगने वालीं एल्युमीनियम की पट्टियां, पंखे आदि चोरी हो चुके हैं। इनका खुलासा अब तक नहीं हुआ।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. मुकेश कुमार यादव का कहना है कि चोरी की घटनाओं में बाहरी शामिल नहीं हैं। आउटसोर्सिंग कर्मी चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस को जांच के लिए कहा है।
सुरक्षा कर्मियों की तैनाती नहीं
मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती नहीं होने से चोरियां हो रही हैं। सुरक्षा कर्मियों की नियुक्ति के लिए शासन को तीसरी बार पत्र भेजा गया है। इसके अलावा तीन सदस्यीय जांच समिति भी गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें