फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म की आशंका पर घटनास्थल खंगाला, वीडियोग्राफी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जिला अस्पताल में भर्ती मानसिक रूप से कमजोर किशोरी को शौचालय में अर्धनग्न अवस्था में बेहोश मिलने की घटना से स्वास्थ्य व पुलिस विभाग के अफसरों की नींद उड़ी है। किशोरी के साथ दुष्कर्म की आशंका को लेकर दूसरे दिन सोमवार को पुलिस के आला अफसरों ने घटनास्थल खंगाला।
विज्ञापन

वीडियोग्राफी की। अस्पताल में तैनात नर्सों और वार्ड ब्वाय समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मियों से पूछताछ की। मानसिक रोग विभाग के डॉक्टरों से किशोरी का मानसिक परीक्षण भी कराया गया। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। उधर, सीएमएस की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
18 नवंबर को अतर्रा रेलवे स्टेशन से गुजर रही महाकौशल एक्सप्रेस में 15 वर्षीय मानसिक रूप से अस्वस्थ किशोरी मिली थी। बांदा रेलवे स्टेशन में जीआरपी ने उसे उतारकर जिला अस्पताल में दाखिल कराया था। अस्पताल में किशोरी का इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

रविवार को वह जिला अस्पताल के शौचालय में अद्र्धनग्न अवस्था (शरीर के निचले हिस्से मेें कपड़े नहीं थे) में मिली थी। पास में ही किसी पुरुष का अंडरगारमेंट भी पड़ा था। इससे दुष्कर्म की आशंका को लेकर अस्पताल परिसर में चर्चाएं आम हो गई थीं। हालांकि रविवार को पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे आदि खंगाले थे। पुलिस अफसरों ने दुष्कर्म की संभावना से इन्कार किया था।
दूसरे दिन मामला मीडिया में सुर्खियां बनीं तो सोमवार को सुबह प्रशासनिक व पुलिस अफसरों ने अस्पताल में दौड़ लगा दी। घटना की जांच की। अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार, सीओ सिटी अंबुजा त्रिवेदी, महिला थानाध्यक्ष संगीता सिंह, प्रभारी कोतवाली शिवशंकर समेत आरपीएफ इंस्पेक्टर वेक्टर लाखरा समेत अधिकारी मौके पर पहुंचे।
किशोरी का हाल लिया और बातचीत की। घटनास्थल देखा। मानसिक रोग विभाग के डॉ. हरदयाल व डॉ. रिजवाना हाशमी ने किशोरी का मानसिक परीक्षण किया। सूत्रों के मुताबिक किशोरी ने पुलिस को अपने माता-पिता का नाम बताया है। पुलिस जानकारी में जुट गई है।
सीएमएस का कहना है कि किशोरी का जिला महिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया है। उसकी स्लाइड बनाई गई है। एएसपी का कहना है कि प्रकरण पर पुलिस गंभीर है। जांच की जा रही है। किशोरी का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। उसकी सुरक्षा को महिला कांस्टेबल व होमगार्ड तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें