फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: कमरे में वृद्ध दंपती के शव मिले, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा/ओरन। संदिग्ध हालात में वृद्ध दंपती के घर में बृहस्पतिवार को शव मिले। जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने के कयास लग रहे हैं। हत्या की भी चर्चा रही। हालांकि, पुलिस इस बाबत कुछ स्पष्ट नहीं बता सकी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। उधर, फोरेंसिक टीम ने मौका मुआयना कर नमूने लिए।
विज्ञापन

घटना बिसंडा थाना क्षेत्र के पारा गांव की है। शाम को महावीर अपने बाबा मुखरू (80) से मिलने घर गया था। अंदर पहुंचने पर उसे कमरे की फर्श में बाबा मुखरू और दादी कलमतिया (75) के शव पड़े दिखाई दिए।
मुखरू के शव से एक कदम दूर कलमतिया का शव पड़ा था। उसने सूचना परिजनों और पुलिस को दी। कुछ ही देर में इंस्पेक्टर नरेंद्र प्रताप सिंह फोर्स संग मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वृद्ध दंपती की मौत को लेकर तरह-तरह के कयास लग रहे थे। ग्रामीणों में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर लेने या अज्ञात लोगों द्वारा गला दबाकर हत्या करने की चर्चाएं रहीं।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, मुखरू के एकलौते पुत्र दयाराम की करीब डेढ़ साल पूर्व बीमारी से मृत्यु हो चुकी है। दयाराम की मौत के बाद बहू सावित्री अपने पुत्रों के साथ गांव में ही अलग रहने लगी, जबकि वृद्ध दंपती अकेले रहते थे।
इंस्पेक्टर ने बताया कि शव दो-तीन दिन पुराने प्रतीत हो रहे हैं। प्रथम दृष्टया जहरीला पदार्थ खाने से मौत प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। बताया कि घटनास्थल के आसपास कोई बर्तन आदि भी नहीं मिला। खाने के गंदे बर्तन चौके बाथरूम में रखे थे। वहीं लूट के बाद हत्या की भी चर्चा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें