बांदा। सामाजिक परिवर्तन मिशन के तत्वाधान में एक समान शिक्षा प्रचार यात्रा निकाली जाएगी। पूर्व कैबिनेट मंत्री दद्दू प्रसाद ने कहा कि सामाजिक परिवर्तन एवं आर्थिक मुक्ति आंदोलन के लिए एक समान शिक्षा जरूरी है। बहुजन समाज के आज भी 80 फीसदी बच्चे अशिक्षित हैं। बाबा साहब ने 6 से 14 वर्ष की आयु के बच्चों को नि:शुल्क व अनिवार्य शिक्षा का प्राविधान दिया है। यात्रा की शुरूआत बुंदेलखंड के बांदा, जसपुरा, हमीरपुर, राठ, पनवाड़ी, हरपालपुर, मऊरानीपुर, झांसी, ललितपुर, टीकमगढ, छतरपुर, नौगांव, महोबा, मौदहा आदि से एक साथ की जाएगी। मंडल प्रभारी दीपेंद्र कुमार ने एक समान शिक्षा प्रचार यात्रा पर प्रकाश डाला।
-------------