बांदा। नहरों की सफाई का काम शुरू हो गया है। शासन की मंशा के मुताबिक काम की शुरूआत सांसद, विधायक आदि जनप्रतिनिधियों से कराई गई। इसी शृंखला में रविवार को केन नहर प्रखंड, बांदा के अंतर्गत रेउना गांव की माइनर की सिल्ट सफाई समारोह पूर्वक शुरू हुई। सांसद आरके सिंह पटेल और विधायक प्रकाश द्विवेदी ने फीता काटकर शुरूआत कराई। सांसद ने कहा कि नहरों की सफाई से छोर तक पानी पहुंचेगा और सिंचाई हो सकेगी। विधायक ने सफाई के फायदे बताए। अधिशासी अभियंता (केन नहर प्रखंड) अरविंद कुमार पांडेय ने सांसद, विधायक व अन्य उपस्थित लोगों का आभार जताया। शक्ति सिंह तोमर, स्वदेश गौरव शिवहरे, कृष्ण कुमार शुक्ला सहित सहायक अभियंता जितेंद्र कुमार पटेल, जूनियर इंजीनियर गरुण देव और कुमारी आकांक्षा गुप्ता आदि उपस्थित रहीं।