फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा. आंबेडकर ने पिछड़ों को उनका हक दिलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। संविधान निर्माता डा.भीमराव आंबेडकर को लगभग सभी प्रमुख राजनीतिक दलों और कई संगठनों ने परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि दी। बसपा ने मंडल स्तरीय संगोष्ठी की। सपा और कांग्रेस ने भी गोष्ठियां की। राष्ट्रीय स्वराज पैंथर ने भीम ज्योति यात्रा निकाली। अधिवक्ता संघ ने आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

सपा जिला कार्यालय में राज्यसभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद ने कहा कि पिछड़े, दलित, किसान तबके से जो भी सांसद या विधायक बन रहा है वह बाबा साहब की देन है। जिलाध्यक्ष विजयकरन यादव ने कहा कि डा.आंबेडकर ने पिछड़ों और दलितों को उनका हक दिलाया। पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव, नगर पालिका अध्यक्ष मोहन साहू, भरतलाल दिवाकर, मोहम्मद हनीफ, प्रदीप यादव, अशोक श्रीवास, नंदकिशोर यादव, अशोक सिंह गौर, अल्पसंख्यक सभा अध्यक्ष मुशीर अहमद, राजबहादुर, पीयूष गुप्ता, रोहित राज यादव, सोनेलाल पटेल, मनोज वर्मा, लव सिन्हा इत्यादि उपस्थित रहे।
कांग्रेस कैंप कार्यालय में जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि डा.आंबेडकर विश्व के महान विद्वानों में शामिल थे। सीमा खान, पवन देवी कोरी, शिवबली सिंह, रामहित निषाद, सैय्यद अल्तमश, संतोष द्विवेदी, शब्बीर सौदागर, नाथूराम सेन, राजेश कुमार गुप्ता, सुखदेव गांधी इत्यादि ने भी श्रद्धांजलि दी। अधिवक्ता संघ परिसर में स्थित प्रतिमा पर अधिवक्ताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। जयकरण वर्मा, द्वारिकेश यादव मंडेला, राजेश दुबे, झाऊलाल वर्मा, श्याम सुंदर राजपूत, राममिलन पटेल, बीएम कुशवाहा, शिवभूषण वर्मा, सुरेश निषाद, डीपी वर्मा, गोरेलाल विश्वकर्मा, योगेशचंद्र श्रीवास्तव, भूपत बाबू, रावेंद्र यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वराज पैंथर अध्यक्ष मुन्नालाल दिनकर के नेतृत्व में भीम ज्योति यात्रा निकाली। ज्योति नगर स्थित कैंप कार्यालय में विचार गोष्ठी की। आंबेडकर पार्क में प्रतिमा पर माला पहनाई। मध्य प्रदेश अध्यक्ष जमुना प्रसाद रैकवार, यूपी प्रभारी केशपाल वर्मा, कमलेश कुमार चौधरी, रामनारायण अनुरागी, राजबहादुर सिंह भारतीय, राजबहादुर अनुरागी, संत धर्मराज यादव आदि ने संबोधित किया। अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें