फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड के छात्रों को दी जाएगी ऑनलाइन ट्रेनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। आईटी लखनऊ के छात्रों को ऑनलाइन वोकेशनल ट्रेनिंग देने के बाद दूरसंचार विभाग बीएसएनएल गाजियाबाद अब बुंदेलखंड के छात्रों को प्रशिक्षित करने पर विचार कर रहा है। बीएसएनएल ट्रेनिंग सेंटर के मुख्य महाप्रबंधक महेश कुमार सेठ व प्रधान महाप्रबंधक सुभाषचंद्र के प्रयासों से कोविड-19 जैसे कठिन दौर में इंजीनियरिंग व डिप्लोमा क्षेत्र से संबंधित इलेक्ट्रानिक्स कंप्यूटर आईटी सिविल इलेक्ट्रिकल छात्रों को घर पर ही लैपटॉप मोबाइल जैसी डिवाइस से ऑनलाइन ट्रेनिंग दी गई। सहायक निदेशक एएलटीटीसी गाजियाबाद अभिषेक गुप्ता ने बुंदेलखंड के छात्रों को भी प्रशिक्षित किए जाने की जानकारी दी। प्रशिक्षण में टेलीकॉम मोबाइल ओएफसी ब्राडबैंड एनजीएन सैटेलाइट आइओटी साइबर सिक्योरिटी एडवांस कंप्यूटर नेटवर्किंग सिविल व इलेक्ट्रिकल विषय शामिल हैं। यह ट्रेनिंग प्रत्येक वर्ष मई से सितंबर व दिसंबर से फरवरी महीने में होती थी। इस बार अक्टूबर व नवंबर माह में ट्रेनिंग दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें