बेंदाघाट। जौहरपुर के मजरा देवरा में स्थित पेयजल टंकी से पानी की आपूर्ति 15 दिन से ठप है। जौहरपुर, छापर समेत 28 मजरों में पेयजल संकट है। मजरा हवलदार डेरा के पूर्व शिक्षक शिवबली सिंह ने बताया कि उन्होंने कई बार अधिकारियों को अवगत कराया। कोई सुनवाई नहीं हुई। दो दिन पूर्व पुराना पंप भेजा गया था। यह लगते ही फुंक गया। (संवाद)