बांदा। यूपीबीआईयू के तत्वावधान में मंगलवार को यहां केनरा बैंक ब्रांच परिसर में बैंक कर्मियों ने निजीकरण का विरोध करते हुए विरोध दिवस मनाया। यूनियन के जिला मंत्री रावेंद्र कुमार शुक्ल ने बताया कि यूनियन के सभी सदस्य एआईबीईए के प्रतिबद्ध दृष्टिकोण से अवगत हैं। हम बैंकों के निजीकरण के विरोधी हैं। यह देश और हमारी अर्थव्यवस्था के हित में नहीं है। हमारा संगठन 1946 से स्थापना के बाद से ही राष्ट्रीयकरण और सार्वजनिक क्षेत्र की बैंकिंग के लिए खड़ा रहा है। प्रदर्शन में अध्यक्ष नितिन श्रीवास्तव सहित नरेंद्र कश्यप, शशिकांत गुप्ता, इलाहाबाद बैंक इंपलाइज यूनियन सचिव अंकुर श्रीवास्तव, पीएनबी यूनियन के आसिफ, बैंक आफ इंडिया से पराग सहित सलमान, नीरज तिवारी, राघवेंद्र त्रिपाठी, राकेश गुप्ता, आशीष, संतोष, नवल, राजेश, जीतेंद्र आदि शामिल रहे।