फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार को बंदी किए जाने की मांग रखी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कचहरी रोड से लेकर आवास विकास व संकट मोचन से रोडवेज बस स्टाप तक फुटपाथ में दुकान लगाकर व्यवसाय करने वाले फुटपाथी दुकानदारों ने साप्ताहिक बंदी रविवार को किए जाने की मांग जिलाधिकारी से की। सिविल लाइन ऐरिया के फुटपाथी दुकानदार अच्छेलाल निषाद, राजेश साहू, मनोज शिवहरे, दीपक गुप्ता, अमित बासू, राजा भइया गुप्ता, पुष्पेंद्र गुप्ता, आदि ने जिलाधिकारी को सौंपे पत्र में बताया कि कचहरी खुलने से ही उनका व्यापार है। रविवार के दिन कचहरी बंद रहने से यहां ग्राहक भी नहीं आते। इसलिए उनकी साप्ताहिक बंदी का दिन मंगलवार की जगह रविवार को किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें