बांदा। उत्तर प्रदेश जल निगम, जल संस्थान मजदूर यूनियन ने मंगलवार को यहां प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र कलक्ट्रेट में अधिकारी को सौंपा। इसमें कहा गया कि जल निगम, जल संस्थान के अधिकारी और कर्मचारी कोरोना काल में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। 10 सूत्री मांगों में ओएसडी, सलाहकार आदि की संविदा नियुक्ति समाप्त करने, हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार आश्रित नियुक्तियां करने, वेतन पेंशन लाभों में एकरूपता, चार माह का बकाया व पेंशन व वेतन भुगतान आदि मांगें शामिल हैं। जनपद अध्यक्ष जीतेंद्र कु मार सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष कर्मी शामिल रहे।