बांदा। खेत देखने गए किसान ने जहर खा लिया। इससे उसकी माैत हो गई।
अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के गांव बल्लान निवासी सतेंद्र द्विवेदी ने बताया कि उनके पड़ोसी रमेश (53) ने रविवार को दोपहर अपने खेत में जहर खा लिया। इससे उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन ने उन्हें अतर्रा सीएचसी पहुंचाया। यहां से डॉक्टरों ने उन्हें रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर किया। वहां उनकी मौत हो गई। वह खेती किसानी करते थे। खेत बटाई में दिए थे। पड़ोसी ने बताया कि उनका मानसिक रोग का इलाज भी चल रहा था। उनके दो पुत्र हैं। घर में पत्नी सुनीता हैं। अतर्रा कोतवाली इंस्पेक्टर राकेश तिवारी ने बताया कि जहर खाकर जान दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।