फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ की रंजिश में पड़ोसी ने युवक को गोली मारी

विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती घायल छोटू यादव। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
अतर्रा/खुरहंड। किराना का सामान लेने जाते समय युवक को पड़ोसी ने तमंचे से गोली मार दी। गोली पीठ में लगी। युवक लहूलुहान हालत में वहीं गिर गया। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। परिजन घटना की वजह पुरानी रंजिश बता रहे हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

गिरवां थाना और खुरहंड चौकी क्षेत्र के मजरा जुगल किशोर पुरवा निवासी छोटू यादव (35) पुत्र शिवबली यादव रविवार को दोपहर घर के लिए किराना दुकान सामान लेने जा रहा था। रास्ते में पुरवा निवासी राहुल उर्फ बउआ परिहार मिल गया।
दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसी बीच बउआ ने 315 बोर तमंचा से छोटू यादव के गोली मार दी। कमर में गोली लगने से वह लहूलुहान होकर जमीन में गिर पड़ा। फायर और घायल की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़े तो आरोपी भाग निकला। ग्रामीणों ने परिजनों और पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन

खुरहंड चौकी प्रभारी वीरेन्द्र त्रिपाठी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजन भी आ गए। उसे 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी। गिरवां थाना इंस्पेक्टर ओम शंकर शुक्ला और चौकी प्रभारी ने बताया कि आरोपी बउआ परिहार को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें