फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

72 घंटे में धान खरीद का भुगतान नहीं तो बताना होगा कारण

विज्ञापन
मंडी समिति स्थित सरकारी खरीद केंद्र के बाहर टंगा बैनर। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। एक नवंबर से धान की खरीद शुरू हो जाएगी। 100 क्विंटल तक धान बेचने पर किसानों का सत्यापन नहीं होगा। 50 क्विंटल तक धान किसान सीधे खरीद केंद्र पर जाकर बेच सकता है। इसके लिए सत्यापन की जरूरत नहीं होगी। नमी में 17 व कचड़े में छह फीसदी की छूट दी गई है।
विज्ञापन

क्रय केंद्रों और बिचौलियों और व्यापारियों को रोकने के लिए पॉस मशीन (प्वाइंट ऑफ पर्चेज) से धान की खरीद होगी। बारदाना, इलेक्ट्रिक कांटा, पंखा, नमी मापक यंत्र सहित किसानों के बैठने और पानी-बिजली की व्यवस्था होगी। किसानों के धान खरीद का भुगतान 72 घंटे में पीएमएफ के माध्यम से खातों में किया जाएगा। इसमें देरी होने पर केंद्र प्रभारी को किसान के मोबाइल या अन्य माध्यम से कारण बताना होगा। बिना किसी ठोस कारण के भुगतान में देरी पर कार्रवाई होगी।
प्रशासन ने धान खरीद की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। समर्थन मूल्य 2060 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर धान की खरीद होगी। पिछले वर्ष 1940 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीद हुई थी। इस वर्ष समर्थन मूल्य में 100 रुपये का इजाफा किया गया है।
विज्ञापन

मंडल में धान खरीद का लक्ष्य और क्रय केंद्र
जनपद लक्ष्य केंद्र
बांदा 82700 28
हमीरपुर 500 03
चित्रकूट 20000 08
योग 103200 39
3500 एमटी घटा लक्ष्य, 39 क्रय केंद्र हुए कम
चित्रकूटधाम मंडल में धान खरीद का लक्ष्य 1,03,200 मीट्रिक टन है। पिछले वर्ष 1,06,700 मीट्रिक टन था। यानी इस वर्ष 3500 मीट्रिक टन लक्ष्य घटा दिया गया है। बांदा जिले का लक्ष्य यथावत है। हमीरपुर में 2500 और चित्रकूट में 1000 मीट्रिक टन घटाया गया है।
धान खरीद के लिए 60 क्रय केंद्र प्रस्तावित हैं। हालांकि प्रथम चरण में 39 क्रय केंद्र खोले जा रहे हैं। इनमें खाद्य निगम के 24, पीसीएफ के 13, मंडी समिति का एक, भारतीय खाद्य निगम के नौ क्रय केंद्र शामिल हैं। पिछले वर्ष मंडल में 78 क्रय केंद्रों पर खरीद हुई थी। इस लिहाज से इस वर्ष 39 क्रय केंद्र कम हैं। अधिकारियों का कहना है कि संख्या बढ़ाई जाएगी।
एक नवंबर से धान की खरीद के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। केंद्र प्रभारियों को वारदाना व अन्य उपकरण उपलब्ध करा दिए गए हैं। प्रभारी सुबह 10 से शाम 5 बजे तक नियमित केंद्र खोलकर खरीद करेंगे। केंद्र बंद मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।- दिनेश शर्मा, संभागीय खाद्य नियंत्रक, चित्रकूटधाम मंडल, बांदा
विज्ञापन

संदीप तिवारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें