बांदा। विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई। वर्कशाप और कारखानों इत्यादि में कलपुर्जों और मशीनों की पूजा की गई। देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर फूल माला चढ़ाई गई।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में संयुक्त डायरेक्टर एमके कुलश्रेष्ठ ने भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर दीप जलाए। उन्हें देवताओं का कारीगर बताया। फिटर, मोटर मैकेनिक आदि ट्रेडों में उपकरणों की पूजा की गई। फोरमैन दयाराम वर्मा, आरबी पाल, राजकरन, अंकित कुशवाहा आदि मौजूद रहे। रोडवेज डिपो में अधिकारियों और कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया। हवन व प्रसाद वितरण हुआ। सीनियर फोरमैन धर्मेंद्र सचान ने बसों की पूजा की। रामकरन शर्मा, मकरंद सिंह, ओमकार, संतोष, लवकुश, चंद्रशेखर आदि मौजूद रहे।
पीडब्ल्यूडी के वर्कशाप में भी कर्मचारियों ने विश्वकर्मा की पूजा कर जयंती मनाई। पीलीकोठी स्थित 33/11 केवी सब स्टेशन में विभागीय कर्मचारियों ने विश्वकर्मा पूजा की। इसके अलावा लोहे की दुकानों, कारखानों आदि में हवन-पूजन के साथ भगवान विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। सपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष विजय करन यादव भगवान विश्वकर्मा की पूजा की और चित्र पर माल्यार्पण किया। चेयरमैन मोहन साहू, देवराज गुप्ता, प्रियांशु गुप्ता, शिवकरण पाल, मिश्रीला यादव, धर्मेद्र विश्वकर्मा,, उर्मिला, अर्चना पटल आदि मौजूद रहे।