फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : मेडिकल कॉलेज और एक तिहाई शहर की बत्ती गुल

विज्ञापन
रानी दुर्गावती राजकीय मेडिकल कॉलेज में वार्ड में भर्ती मरीज पंखा डुलाते हुए। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। तिंदवारी रोड स्थित 220 केवी बिजली उपकेंद्र में सोमवार की सुबह करीब पौने छह बजे बड़ा फॉल्ट आ गया। इससे मेडिकल कॉलेज और एक तिहाई शहर की बिजली गुल हो गई। 21 मोहल्ले के लोगों को पीने के लिए पानी भी नहीं मिला। पांच टीमें फाल्ट ठीक करने में लगी रहीं। शाम करीब छह बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

220 बिजली उपकेंद्र से मेडिकल कॉलेज और बिसंडा फीडर के लिए एक खंभे से डबल लाइन गई है। बिसंडा लाइन का तार टूटकर मेडिकल कॉलेज की लाइन से टकरा गया। इससे सीटी और ब्रेकर जल गए। 132/33 केवी के 40 एमवीए के ट्रांसफार्मर में आग लग गई।
स्थानीय कर्मियों ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी गई। इस पर अधिकारियों और तकनीकी कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची और काम शुरू कराया। फाल्ट की वजह से पीली कोठी बिजली सब स्टेशन भी ठप रहा। यहां से जुड़े छह फीडर बंद रहे। इससे शहर के लगभग 21 मोहल्लों की बिजली गुल रही।
विज्ञापन

उधर, मेडिकल कॉलेज में भी यही हाल रहा। इमरजेंसी सेवा को छोड़कर सभी वार्डों की बिजली गुल रही। मरीज वार्ड को छोड़कर बाहर डेरा डाले रहे। चलने फिरने में मजबूर मरीज वार्ड में ही पड़े रहे। परिजन हाथ पंखा डुलाते रहे। सोमवार को मेडिकल कॉलेज में लगे 15 ऑपरेशनों को दूसरी डेट दी गई। जनरेटर से आक्सीजन प्लांट, आईसीयू और इमरजेंसी चालू रखी गई।
इन मोहल्लों की बंद रही बिजली
छोटी बाजार फीडर : कोतवाली रोड, मुचियाना, छोटी बाजार, बलखंडी नाका, उमराव चौराहा।
महेश्वरी देवी फीडर : डिग्गी चौराहा, किरन कॉलेज कटरा, महेश्वरी देवी, स्टेशन रोड।
स्टेशन रोड फीडर : स्टेशन रोड, पदमाकर चौराहा, पूर्वी कोठी।
अलीेगंज फीडर : बाबूलाल चौराहा, डीएवी कॉलेज रोड, सट्टन चौराहा, अमर टाकीज रोड।
टेलीफोन टावर फीडर : रामलीला मैदान, खाईंपार, ऊंट मोहाल।
220 केवी बिजली उपकेंद्र, तिंदवारी रोड से एक ही खंभे से बिसंडा और मेडिकल कॉलेज की डबल लाइन गई है। बिसंडा लाइन का तार टूटकर मेडिकल कॉलेज वाली लाइन से टकरा गया था। इससे सीटी, ब्रेकर और ट्रांसफार्मर को नुकसान पहुंचा है। काम शुरू है। जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी। -संतोष कुमार तिवारी, अवर अभियंता।
सुबह से मेडिकल कॉलेज की बिजली गुल है। अब तक 400 लीटर डीजल खप चुका है। जनरेटर से इमरजेंसी, आईसीयू और आक्सीजन प्लांट चालू रखा है। वार्डों में जनरेटर से सप्लाई नहीं दी गई है। बिजली आने पर वार्ड की सप्लाई शुरू होगी। 15 ऑपरेशन रोक दिए गए हैं। -डॉ. मुकेश यादव
विज्ञापन

प्रधानाचार्य, रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज, बांदा।
मुशर्रफ खां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें