फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, भाई बोला- बहन को सास करती थी प्रताड़ित, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 15 Jan 2023 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

मटौंध थाना क्षेत्र के कंधीपुरवा गांव में एक विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में विवाहिता का शव फंदे से लटका हुआ मिला। शनिवार की पति ने देखा कि वह फंदे से लटक रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही, मामले की जांच में जुट गई है। घटना से परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

मटौंध थाना क्षेत्र के कंधी पुरवा गांव निवासी रीता अनुरागी (23) पत्नी धनीराम अनुरागी का शव शनिवार की सुबह कमरे के अंदर बांस की बल्ली के सहारे फंदे से लटकी मिली। काफी देर तक जब वह कमरे से नहीं निकली, तो पति ने देखा तो उसका शव लटका मिला।
पति ने बताया कि किसी तरह का कोई विवाद नहीं हुआ था। उधर, मृतका के भाई हरगोविंद निवासी बारीगढ़ ने बताया कि रीता की शादी पिछले वर्ष की थी। उसके एक बच्ची भी है। आरोप लगाया कि कामकाज को लेकर अक्सर सास बहन को प्रताड़ित करती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी से परेशान होकर बहन ने खुदकुशी की है। थानाध्यक्ष नंदराम प्रजापति ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला है। मायके पक्ष से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल परिवारीजनों से पूछताछ की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें