पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कोतवाली क्षेत्र के गढ़ा गंगा पुरवा गांव के एक युवक से फेसबुक के माध्यम से फरवरी 2021 में उसकी दोस्ती हो गई थी। वह महिला चित्रकूट घूमने आई, जहा पर उक्त युवक ने एक होटल में रोककर उसे नशीला पदार्थ खिलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
नरैनी में प्रयागराज की एक विवाहित महिला ने नरैनी के एक युवक पर उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उससे दुष्कर्म करने और उसके बाद वीडियो वायरल कर लाखों रुपये एंठने का आरोप लगाया है। महिला की युवक से दोस्ती फेसबुक पर हुई थी। इस संबंध में महिला ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कोतवाली क्षेत्र के गढ़ा गंगा पुरवा गांव के एक युवक से फेसबुक के माध्यम से फरवरी 2021 में उसकी दोस्ती हो गई थी। दोस्ती इतनी गहरी हो गई वह महिला चित्रकूट घूमने आई, जहा पर उक्त युवक ने एक होटल में रोककर उसे नशीला पदार्थ खिलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
आरोप है कि कुछ दिन बाद युवक ने विवाहित महिला को फोन पर बताया कि मेरे पास तुम्हारे वीडियो हैं, जो उसके पति को देने की धमकी देकर 50 हजार रुपये की मांग की। महिला ने धनराशि दे दी। कुछ दिन बाद दोबारा रुपये मांगने पर पीड़िता ने इनकार कर दिया तो युवक ने उसके अश्लील वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी और दो लाख रुपए की माग की।
विज्ञापन
महिला ने बताया कि युवक ने उससे जेवरात ले लिए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज शुक्ला ने बताया पीड़िता की तहरीर पर दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।