फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: खेत में पानी लगाने गए किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 25 Dec 2022 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बांदा जिले में खेत में पानी लगाने गए किसान की सर्दी से हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहां इलाज से आराम न मिलने पर वह उसे लेकर ग्वालियर चले गए। वहां रविवार को उसकी मौत हो गई। गिरवां थाना क्षेत्र मलेहरा निवादा गांव निवासी मुन्ना (52) अपने खेत में मटर बोए थे।

विज्ञापन


शुक्रवार की रात वह खेत में पानी लगाने गए थे। यहां उनकी हालत बिगड़ गई। शनिवार को सुबह परिजन उसे लेकर रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां उसका इलाज किया गया, लेकिन आराम न मिलने पर परिजन उसे लेकर झांसी गए वहां से ग्वालियर में भी दिखाया। इस दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन एबुंलेंस से शव लेकर गांव गए हैं। मृतक के पुत्र नवल किशोर ने बताया कि उनके 12 बीघा जमीन है। उसने सर्दी लगने से मौत होने की आशंका जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें