फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर का शव फंदे पर लटका मिला

विज्ञापन
फोटो 10 बीएनडीपी 12- मृतक सुनील कुमार प्रजापति। फाइल फोटो - फोटो : BANDA
विज्ञापन
नरैनी। कोतवाली क्षेत्र के बरुआ स्योढ़ा गांव में गुरुवार को मजदूर का शव घर फंदे से लटका मिला। पत्नी की सूचना पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

बरुआ स्योढ़ा गांव के सुनील कुमार प्रजापति (35) का शव गुरुवार दोपहर कमरे में लटका मिला। घटना के समय पत्नी चुनबादी कोटेदार के यहां राशन लेने गई थी। जब वह गल्ला लेकर आई तो कमरे का दरवाजा बंद पाया। उसने गांव के लोगों को बुलाया और दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया।
मोहल्ले वालों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोडक़र शव निकाला। पत्नी ने बताया कि उसके तीन पुत्र व दो पुत्रियां हैं। घर में आर्थिक तंगी रहती थी। इससे वह परेशान रहते थे। इसी के चलते आत्महत्या की है। एसएसआई शिवरतन गुप्ता ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या की बात सामने आई है।

फोटो 10 बीएनडीपी 13- घटना के बाद घर के बाहर बैठी पत्नी व बच्चे- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें