मॉडल का प्रदर्शन करते केसीएनआईटी आईईटी के प्रशिक्षार्थी।
- फोटो : BANDA
बांदा। केसीएनआईटी में संचालित आईटीआई के प्रशिक्षुओं ने नवाचार कौशल प्रदर्शनी में विभिन्न प्रोजेक्ट मॉडल तैयार किए। एक्सप्रेसवे व हाईवे किनारे स्ट्रीट लाइट जलाकर ग्रीन एनर्जी का महत्व समझाया। प्रदेश के जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने प्रदर्शनी देखकर छात्र-छात्राओं के मॉडल सराहे।
जिले में संचालित राजकीय व निजी संस्थानों के अनुदेशक व छात्रों में ‘नवाचार रचनात्मकता’ को लेकर संयुक्त निदेशक चित्रकूट धाम मंडल, बांदा के निर्देश पर बुधवार को आईटीआई में नवाचार कौशल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। केसीएनआईटी प्राईवेट आईटीआई के इलेक्ट्रीशियन व फिटर ट्रेड के प्रशिक्षार्थियों ने विभिन्न मॉडल तैयार किए।
इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के प्रशिक्षार्थी आदित्य सिंह, देवेंद्र कुमार, नवेंद्रजीत, नीलेश, अभिषेक कुमार व प्रिंस द्वारा बनाए गए पीजोइलेक्ट्रिक जनरेटर व सोलर पैनल द्वारा ऊर्जा एकत्र करके एक्सप्रेसवे व हाइवे किनारे स्ट्रीट लाइट का मॉडल बनाया गया। ग्रीन ऊर्जा पर तैयार इस मॉडल की खूब सराहना हुई।
फिटर प्रशिक्षार्थी ललिता प्रजापति, निगहत परवीन, साकेत गुप्ता, आदर्श मिश्रा, धर्मेंद्र विश्वकर्मा व भरत ने पर्यावरण क्षेत्र से संबंधित मॉडल बनाया। संयुक्त निदेशक मृदुल कुलश्रेष्ठ, फोरमैन प्रेम कुमार, प्रधानाचार्य समरजीत सिंह व प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर राजेंद्र प्रसाद सैनी समेत आशीष साहू, शिवानी गुप्ता, अंबुज अवस्थी व प्रांजुल अवस्थी रहे।