फोटो 14 बीएनडीपी 23 - मासूम अयांश। संवाद
- फोटो : BANDA
तिंदवारी। कस्बे के भगवती नगर निवासी संतोष कुमार का ढाई वर्ष का इकलौता पुत्र अयांश रविवार को दोपहर घर के पास से खेलते समय अचानक लापता हो गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।
पिता संतोष ने बताया कि उन्होंने सभी रिश्तेदारों समेत आसपास के इलाके में पता किया है। कहीं पता न चलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर नरेंद्र प्रताप सिंह ने फोटो लेकर क्षेत्र की सभी चौकियों में पता कराया है। लेकिन बच्चे का कहीं पता नहीं चला। 18 ई रिक्शों से लाउडस्पीकर लगाकर अनाउंसमेंट कराया। लेकिन कहीं पता नहीं चला। अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र, सीओ गवेंद्र
पाल सिंह गौतम ने परिजनों से पूछताछ की है। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अपहरण की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। खेाजबीन की जा रही है। कई संदिग्धों से पूछताछ की गई है।