स्कूली वाहन की जांच करते परिवहन और पुलिस विभाग की टीम।
- फोटो : BANDA
बांदा। स्कूली बच्चों की जान से खिलवाड़ कर रहे स्कूली, प्राइवेट वाहनों और ई-रिक्शा की धरपकड़ व जांच का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को भी परिवहन और पुलिस विभाग की टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। पांच बसों का चालान किया। मानकों पर खरे न उतरने वाले छह अन्य वाहनों को पुलिस के सुपुर्द किया गया।
एआरटीओ शंकरजी सिंह और यात्री कर अधिकारी रामसुमेर यादव तथा रोडवेज एआरएम और पुलिस की संयुक्त टीमों ने अभियान के तहत स्कूली व प्राइवेट वाहनों की जांच की। कोतवाली देहात क्षेत्र में पांच बसों का चालान कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इनके अभिलेखों में कमी और मानकों में कमी पाई गई। कुरसेजा पुलिस चौकी क्षेत्र में भी टीम ने आधा दर्जन वाहनों का चालान किया और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।