सत्येंद्र उर्फ भुजंगी। (फाइल फोटो)
- फोटो : BANDA
अतर्रा (बांदा)। पेड़ के नीचे बैठे दो किशोरों को जेसीबी ने कुचल दिया। दूर तक घिसटने से शव क्षत-विक्षत हो गए। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया। पुलिस को करीब डेढ़ घंटे शव नहीं उठाने दिया। सांसद और पुलिस अधिकारियों के समझाने पर माने। घटना कैलाश नगर में कच्ची सड़क के पास हुई।
दिखितवारा गांव के मजरा छोटू पुरवा निवासी सत्येंद्र उर्फ भुजंगी (16) पुत्र पट्टू उर्फ माताप्रसाद और कैलाश नगर (दिखितवारा) निवासी संतोष (13) पुत्र राजाबाबू यादव गुरुवार की शाम करीब चार बजे मवेशी चराने गए थे।
बांदा-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर कच्ची सड़क के पास महुआ पेड़ के नीचे बैठे थे। इसी दौरान अतर्रा से बांदा जा रही जेसीबी ने कुचल दिया। दोनों के शव जेसीबी के अगले हिस्से में फंस गए। चालक भागने के चक्कर में उन्हें दूर तक घसीट ले गया। इससे शव क्षत-विक्षत हो गए। घटना के बाद चालक भाग निकला।
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया। जेसीबी को जलाने की भी कोशिश की, लेकिन सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाकर रोक दिया। तहसीलदार तिमराज सिंह व सीओ आनंद पांडेय ने देर तक समझाया, लेकिन ग्रामीण कार्रवाई और डीएम के आने की जिद पर अड़े रहे।
शव नहीं उठाने दिया। कई और थानों की फोर्स बुला ली। वहां से गुजर रहे सांसद आरके पटेल ने ग्रामीणों व परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया और जाम खत्म कराया।
संतोष यादव। (फाइल फोटो)- फोटो : BANDA
ेशनल हाईवे में जाम लगाए ग्रामीण।- फोटो : BANDA