फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : आईटीआई के छात्र का शव फंदे से लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। आईटीआई के छात्र का शव घर में फंदे से लटकता मिला। परिजन देवीजी खत्री पहाड़ गए थे। रविवार की देर शाम घर पहुंचे तो शव पीछे वाले कमरे में पंखे से लटका पाया। गले में साड़ी का फंदा कसा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गायत्रीनगर मोहल्ले का सोनू राजपूत (20) पुत्र चिंतामणि आईटीआई कर रहा था। पिता चिंतामणि ने एक ई रिक्शा खरीदा था। पिता की कास्मेटिक की दुकान है। रविवार को पिता, मां कुसुमा व बहन अंजू नए ई रिक्शा की पूजा कराने देवी जी खत्री पहाड़ गए थे।
घर में सोनू अकेला था। पिता ने बताया कि देर शाम वह घर लौटे तो मकान के सभी दरवाजे खुले हुए थे। घर के पीछे वाले कमरे में सोनू का शव फंदे से लटक रहा था। पिता ने बताया कि दोपहर के समय खत्री पहाड़ से उन्होंने सोनू को फोन करके घर में बकरी को चारा पानी देने को कहा था।
विज्ञापन

उसने आत्महत्या क्यों की, यह पता नहीं चल सका। इंस्पेक्टर श्यामबाबू शुक्ला ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पिता कोई वजह नहीं बता रहे। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें