फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा ने खाया जहरीला पदार्थ, मेडिकल कॉलेज में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। घर में अकेली छात्रा ने जहर खा लिया। घटना के समय माता-पिता खेत गए थे। लौटकर आने पर छात्रा की हालत खराब देख अतर्रा सीएचसी पहुंचाया। वहां से डॉक्टर ने रेफर कर दिया।रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में रात एक बजे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के पौडंरा गांव के खदारी का पुरवा निवासी रोशनी (17) पुत्री श्रीराम अतर्रा में सरस्वती इंटर कॉलेज में कक्षा 12 की छात्रा थी। रविवार को दोपहर उसके पिता श्रीराम व मां सदाप्यारी चारा काटने खेत चले गए थे। दो छोटी बहने घर के आंगन में खेल रहीं थी। तभी रोशनी ने जहर खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।
दोपहर तीन बजे के करीब पिता व मां खेत से लौटे तो यह उल्टी कर रही थी। उन्होंने उसे अतर्रा सीएचसी पहुंचाया। वहां से उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। रात एक बजे मौत हो गई। पिता श्रीराम ने बताया कि वह पांच बहनों में तीसरे नंबर की थी। घर में क्या खाया कुछ पता नहीं। दो दिन पहले बुखार आया था। दवा चल रही थी। जब उन्होंने पूछा तो पेट दर्द बताया था। गिरवां थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें