फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: महिलाओं के लिए पेशाबघर बनवाने के निर्देश

विज्ञापन
फोटो 10 बीएनडीपी 03- बस स्टैंड का निरीक्षण करते क्षेत्रीय प्रबंधक। संवाद - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। परिवहन निगम चित्रकूटधाम मंडल के क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप कुमार अग्रवाल ने शनिवार को बस अड्डे क निरीक्षण किया। उन्होंने महिलाओं के लिए पेशाबघर बनवाने और खराब वाटर एटीएम जल्द ठीक करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एआरएम ने निरीक्षण के दौरान कैंटीन संचालक को खाने-पीने का सामान ब्रांडेड कंपनियों का रखने का निर्देश दिया। एटीएम संचालक के सीलबंद प्लास्टिक की बोतल में पानी बेचने पर नाराजगी जताई। उन्होंने खराब पड़े वाटर एटीएम को जल्द ठीक कराने के निर्देश दिए। वाटर एटीएम में कॉफी, बिस्किट, पान मसाला, चिप्स, कुरकुरे आदि बेचने पर अनुमति पत्र मांगा।
कर्मचारी ने संचालक के आने पर अनुमति पत्र उपलब्ध कराने की बात कही। आरएम ने एआरएम को निर्देश दिए कि अनुमति पत्र न होने पर जुर्माने की कार्रवाई की जाए।
बस अड्डे के बाहर कचरा होने पर स्टेशन इंचार्ज प्यारेलाल ने बताया कि आसपास के दुकानदार नजर बचाकर यहां फेंक देते हैं। इस पर दुकानदारों को नोटिस देने के निर्देश दिए। एसी बस के चालक से किलोमीटर व लोड फैक्टर की जानकारी ली। यात्रियों से समस्याएं पूछी। यात्रियों ने बताया कि बस में पानी की बोतल नहीं मिलती है।
विज्ञापन

आरएम ने कहा कि यह व्यवस्था शासन स्तर से बंद कर दी गई है। पानी की बोतल का पैसा टिकट में कम कर दिया गया है। उन्होंने शौचालय आदि की व्यवस्थाएं देखी। महिलाओं के लिए अलग से पेशाबघर बनवाने के निर्देश दिए। चित्रकूटधाम मंडल के स्टेशन प्रबंधक (एसएम) विनय कुमार सिंह, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक लक्ष्मण सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें