फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: रोडवेज बस के इंजन में लगी आग, यात्री सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। डिपो से बबेरू की ओर जा रही रोडवेज बस के इंजन में जौरही गांव के पास आग लग गई। बस में ड्राइवर और कंडक्टर समेत 29 यात्री सवार थे। ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया है। सभी यात्री सुरक्षित हैं। मौके पर देहात कोतवाली पुलिस भी पहुंची।
विज्ञापन

शनिवार की शाम बांदा डिपो से एक रोडवेज बस निकली। देहात कोतवाली क्षेत्र के जौरही गांव के पास रोडवेज के इंजन में आग लग गई। ड्राइवर वेद प्रकाश ने सूझबूझ दिखाते हुए बस किनारे खड़ी कर यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया।
उसने ग्रामीणों की मदद से बस में लगे फायर बाक्स से आग बुझाने का प्रयास किया। अफसरों और पुलिस को सूचना दी। देहात कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड पहुंची तब तक आग में काबू पा लिया गया था। यात्रियों को दूसरी बस से रवाना किया गया। सीओ सिटी अंबुजा त्रिवेदी ने बताया कि बस में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। कोई यात्री हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें