खुरहंड गांव के पास खंती पर पलटी पड़ी कार
- फोटो : BANDA
बांदा जिले के अतर्रा में कार सवार सामने से आ रही बोलेरो से बचने के प्रयास में दूसरी कार से भिड़ गए। टक्कर से कार खंती में पलट गई। कार सवार तीन लोग गंभीर घायल हो गए। जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के डीएम कॉलोनी निवासी राहुल गौतम (25) पुत्र रामकुमार गौतम शनिवार को अपने चचेरे भाई प्रकाश राव (24) व भतीजी प्रियांशी (18) पुत्री प्रकाश नारायण निवासी परसौड़ा, तिंदवारी के साथ कार से अपने गांव नगनेधी थाना अतर्रा चावल लेने जा रहे थे।
खुरहंड गांव के पास सुबह सामने से आ रही बोलेरो से बचने में कार आगे जा रही दूसरी कार से भिड़ गई। जोरदार टक्कर से कार चालक राहुल गौतम समेत तीनों घायल हो गए। कार अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे खंती पर पलट गई। हादसा देख आसपास के लोगों ने कार में फंसे तीनों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंचे खुरहंड चौकी इंचार्ज वीरेंद्र त्रिपाठी ने एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।