फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पत्नी के मायके से न आने क्षुब्ध मजदूर ने खाया जहर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। छह माह से मायके में रह रही पत्नी के न आने पर मजदूर ने जहर खा लिया। उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। उसकी शनिवार की रात मौत हो गई।
विज्ञापन

मर्का थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी सुरेश सोनी (35) शनिवार को कस्बे से लगभग एक किलोमीटर दूर शंकरजी के मंदिर के पास सड़क पर पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर परिजन उसे बबेरू सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां से डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। देर रात उसकी मौत हो गई।
बड़े भाई ज्ञानेंद्र सोनी ने बताया कि वह छह भाइयों में पांचवें नंबर का था। सभी भाई अलग-अलग रहते हैं। वह पहले मजदूरी करता था। साल भर से शराब और गांजा पीने का आदी हो गया था। घर में माता-पिता से भी अक्सर विवाद होता था। इसकी हरकतों से तंग आकर पत्नी ममता सोनी छह माह से मायके भभुवा में रह रही है। काफी मनाने पर भी वह मायके से नहीं आ रही थी। पत्नी से फोन पर विवाद होता रहता था। इसी के चलते उसने जहर खा लिया है। उसके दो पुत्रियां और एक पुत्र हैं। सभी मां के साथ रहते हैं।
विज्ञापन

मर्का थाना हल्का इंचार्ज केशव सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया पत्नी से विवाद होने की जानकारी मिली है। पत्नी मायके से नहीं आ रही थी। वह नशे का आदी था। परिवार वालों से भी झगड़ा आदि करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें