फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: विकास में बांदा तीन पायदान सुधरा, महोबा 29 स्थान उछला

विज्ञापन
विज्ञापन
- सितंबर की सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में हमीरपुर- चित्रकूट का बेहतर प्रदर्शन
विज्ञापन

- राजस्व में चित्रकूट पांच और बांदा तीन पायदान नीचे खिसका

अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की सितंबर की रैंकिंग में बुंदेलखंड के जिलों के विकास और राजस्व कार्यों की स्थिति में मिला-जुला बदलाव आया है। अगस्त के मुकाबले बांदा की विकास रैंकिंग में तीन पायदान का सुधार हुआ है। वहीं, महोबा 29 पायदान की छलांग लगाकर 45वें स्थान पर पहुंच गया। हमीरपुर और चित्रकूट की विकास रैंकिंग में भी सुधार हुआ है। राजस्व कार्यों में बांदा तीन पायदान नीचे खिसका, जबकि चित्रकूट की रैंकिंग में पांच पायदान की गिरावट आई है।
अगस्त में विकास कार्यों की रैंकिंग में बांदा 71वें स्थान पर था। सितंबर में तीन पायदान सुधरकर 68वें स्थान पर पहुंच गया। महोबा ने सबसे बेहतर सुधार दर्ज किया। अगस्त में 74वें स्थान पर रहा महोबा सितंबर में 45वें स्थान पर पहुंच गया। चित्रकूट 58वें से 22वें स्थान पर पहुंचकर 36 पायदान सुधरा। हमीरपुर भी 68वें से 27 पायदान ऊपर आकर 41वें स्थान पर पहुंच गया।
विज्ञापन

-
राजस्व में बांदा तीन पायदान फिसला
राजस्व कार्यों की रैंकिंग में बांदा की स्थिति कमजोर हुई है। अगस्त में जिला 58वें स्थान पर था, जबकि सितंबर में 61वें स्थान पर पहुंच गया। चित्रकूट भी 19वें से पांच पायदान नीचे खिसक 24वें पर पहुंच गया। महोबा 68वें से 64वें स्थान पर पहुंचकर चार पायदान सुधरा। हमीरपुर ने भी दो पायदान का सुधार किया। वह 17वें से 15वें स्थान पर पहुंच गया।
विज्ञापन

-
संयुक्त रैंकिंग में बांदा मंडल में सबसे पीछे
विकास और राजस्व की संयुक्त रैंकिंग में चित्रकूट मंडल में चित्रकूट सबसे आगे है। वह प्रदेश में 19वें स्थान पर है। हमीरपुर 24वें स्थान पर है। महोबा 61वें और बांदा 65वें स्थान पर है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें