फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड चैलेंज कप पर बांदा इलेविन का कब्जा

Thu, 12 Jan 2017 11:43 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विजेता टीम को शील्ड देते समाजसेवी सादी जमां और आयोजक। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
बुंदेलखंड चैलेंज कप प्रतियोगिता का फाइनल मैच बांदा इलेविन ने  जीत लिया। विजेता व उप विजेता टीम को शील्ड और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


रायफल क्लब ग्राउंड में गुरुवार को बांदा इलेविन व ओमनी क्लब फतेहपुर के बीच फाइनल मैच खेला गया। निर्धारित 20 ओवर के मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांदा इलेविन ने 127 रन बनाए। मोहित ने 52 व जीतू ने 23 रनों को योगदान दिया। ओमनी क्लब के आशू ने तीन व विकास ने दो विकेट लिए।

जवाब में ओमनी क्लब की पूरी टीम 14 ओवर में 101 रनों पर सिमट गई। राहुल ने 22 व मुकेश ने 25 रनों का योगदान दिया। बांदा इलेविन के गेंदबाज जीतू ने चार और मोहित ने दो खिलाड़ियों को आउट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंपायर कुतैबा जमां खां, नवीन विश्वकर्मा, स्कोरर प्रांजलि अवस्थी, शालू हैदर, कमेंटेटर महेश साहिल, शिवा अवस्थी, दीपक श्रीवास्तव, राज गुप्ता, रेफरी राजेंद्र अवस्थी, शमशेर खां समेत सरन थापा, चांद, सब्बर, दीपू यादव, अभय श्रीवास्तव, दुर्गेश भदौरिया, अमित मूलचंदानी, इशरत, शोएब, डॉ.शरीफ, असद अल्वी, खुर्शीद आदि मौजूद रहे। मुख्य अतिथि जामा मस्जिद व ईदगाह मुतवल्ली डॉ.शेख सादी जमां ने विजेता टीम को शील्ड व ईनाम देकर सम्मानित किया। इम्त्याज अली, अतीक रहमान, शम्मी भाई आदि ने विजेता टीम को शाबासी दी। टूर्नामेंट अध्यक्ष कुतैबा जमां खां ने प्रतिभाग करने वाली सभी टीमों व खिलाड़ियों का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें