बांदा। ननिहाल में रह रही स्नातक छात्रा फंदे पर झूल गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव का पोस्टमार्टम कराया है।
मूलरूप से साथी (बबेरू) गांव की रूबी (19) पुत्री अवधेश कोतवाली देहात क्षेत्र के जारी गांव स्थित ननिहाल में रह रही थी। शुक्रवार की सुबह खपरैल में प्लास्टिक की रस्सी का फंदा लगाकर लटक गई। अंदर से दरवाजा बंद था।
पारिवारिक मामा छत्रपाल ने दरवाजा खोला और फंदे से उतारकर मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे। रास्ते में मौत हो गई। मामा अशोक कुमार ने बताया कि रूबी बचपन से ननिहाल में रह रही थी।
गुरेह स्थित प्राइवेट महाविद्यालय में बीए फाइनल की छात्रा थी। रूबी का भाई आशीष भी यहीं रहकर पढ़ाई कर रहा है। पिता और मां राजकुमारी मजदूरी करते हैं। सूचना पर पहुंची कोतवाली देहात पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारण की जानकारी के लिए मृतका का मोबाइल कब्जे में लिया है।