बांदा। समारोह के बीच खानकाह इंटर कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद खत्म हो गए। खेल को बढ़ावा देने वाले पांच शख्सियतों को सम्मानित किया गया। दूसरे दिन हॉकी मैच में राजकीय कालेज ने खानकाह इंटर कालेज को 3-2 गोल से पराजित किया।
गुरुवार को अंतिम दिन खेल की शुरुआत बैडमिंटन से हुई। बैडमिंटन (एकल) महिला में सारा तनवीर और बालक में आर्य वर्धन विजेता बने। उप विजेता क्रमश: अनामिका व अर्श सईद रहे। युगल बालक वर्ग में अर्श व अशफर की जोड़ी ने अविरल व ईशू की जोड़ी को हराया।
बालिका वर्ग में अनामिका सिंह व शौरी गुप्ता की जोड़ी ने सारा तनवीर व तत्शवी सिंह की जोड़ी को पराजित किया। समापन पर आयोजित समारोह में विजेता और उप विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
महिला डिग्री कालेज प्रोफेसर डॉ.सबीहा रहमानी, भागवत प्रसाद इंटर कालेज नामित चेयरमैन अंकित कुशवाहा सहित आनंद कुमार व शैलेंद्र कुशवाहा आदि ने समारोह की शुरुआत की। साथ ही खेल को बढ़ावा देने वाले पांच शख्सियतों को सम्मानित किया।
इनमें अनवर अली, प्रवीण पांडे, हामिद खान, प्रद्दुम्न चंदेल व रईस अहमद शामिल हैं। प्रधानाचार्य शहाना खान ने सभी का आभार जताया। संयोजक शाहिद वली खान ने समापन की घोषणा की। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं समेत कई कालेजों के शिक्षक आदि उपस्थित रहे।