फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू। ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दो गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मृतक और घायल निमंत्रण पर जा रहे थे। पुलिस को घटनास्थल पर हेलमेट नहीं मिला।
विज्ञापन

कमासिन थाना क्षेत्र के पछौंहा गांव निवासी राकेश (25) पुत्र रामकुमार व विनय (30) पुत्र देवनारायण और कुम्हेढ़ा गांव निवासी मुन्ना (40) पुत्र रामरतन गुरुवार को शाम निमंत्रण में मझीवां गांव जा रहे थे। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे।
बेर्रांव-दतौरा गांव के बीच ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। राकेश की मौके पर ही मौत हो गई। विनय और मुन्ना गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें