फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : शिवालयों में गूंजे घंटा और घड़ियाल, सावन के तीसरे सोमवार को बामदेवेश्वर मंदिर में भीड़

विज्ञापन
फोटो-28 बीएनडीपी- बामदेवेश्वर मंदिर में जलाभिषेक करती महिलाएं - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों में घंटा घड़ियाल के साथ बम-बम भोले के जयघोष से देर रात तक गूंजते रहे। सबसे ज्यादा भीड़ शहर के बामदेवेश्वर मंदिर व कालिंजर दुर्ग में स्थित नीलकंठेश्वर मंदिर में रही।
विज्ञापन

शहर के कैलाशपुर स्थित बामदेवेश्वर मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही। भक्तों ने गुफा में स्थित शिवलिंग का जलभिषेक कर पूजन अर्चन किया। श्रद्धालुओं ने बांबेश्वर पर्वत पर स्थित सिद्ध बाबा के दर्शन कर सावन की मनोहारी छटाओ का आनंद लिया। इसके साथ ही संकट मोचन, काली देवी, महेश्वरी देवी आदि मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ रही। उधर, कालिंजर दुर्ग में स्थित नीलकंठेश्वर मंदिर में दूर दराज से आए श्रद्धालुओं ने शिवलिंग का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें